फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूट कांड में तीन युवक कार समेत गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे नया गांव मप्र थाना क्षेत्र में एक माह पहले अनुसइया आश्रम के पास स्थित रोड में एक ट्रक से हुई लूटपाट की घटना में तीन आरोपियों को पुलिस ने थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिसमें एक तमंचा व लूट गये मोबाइल व लूट कांड में उपयोग की गई कार को भी बरामद किया है। तीनों आरोपी प्रयागराज जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन

नया गाव थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि जिले की सीमा सटे नया गांव थाना अंतर्गत 24 अगस्त को रात्रि को गुप्त गोदावरी मोड के पास एक ट्रक से लूट की घटना हुई थी। जिसमेें तमंचे से फायर कर नगदी व मोबाइल आदि लूटा गया था।
इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को नया गांव थाना क्षेत्र से आरोपी सुनील पटेल पुत्र अवध नारायण पटेल,राहुल पटेल पुत्र रामसजीवन पटेल निवासी कौडियार थाना नवाबगंज जिला प्रयागराज और आकाश सिंह पुत्र अदालती सिंह निवासी इस्माइल पुरवा कोटवा थाना पुरामुफती जिला प्रयागराज को गिरफ्तार किया है। एक तमंचा व लूट गये मोबाइन व लूट कांड में उपयोग की गई कार को भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सतना पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि इन आरोपियों का यूपी के अन्य जिलों में अपराधिक रिकार्ड ढूंढा जा रहा है। इनका एक गैंग है अन्य की तलाश की जा रही है। पकड़े गये आरोपियों में सभी 18 से 20 वर्ष उम्र के हैं। यह सब घाटी की चढ़ाई व ढलान पर पत्थर रखकर लूट करते थे। जैसे ही वाहन की गति पत्थर देख धीमी होती थी तब यह सब हमला कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें