फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा ने जुलूस निकालकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकालकर तहसील परिसर में धरना दिया। इसके बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टोनी को बर्खास्त करने समेत 18 मांगों का ज्ञापन एसडीएम पूजा यादव को सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया है।
विज्ञापन

भाकपा के जिला सचिव अमित यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले में केंद्र सरकार के गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए। भाजपा के शासन काल में गरीबों की संख्या बढ़ती जा रही है। विकास के नाम पर पूंजीपतियों को अमीर बनाया जा रहा है। सत्यहरण ने कहा कि किसानों को सरकार खाद नहीं दे पा रही है। महंगाई से आम जनता परेशान है। किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर दुगना किया जाए। धरना प्रदर्शन में इमरान अली, हनुमान, सुशील, बुद्धराम, बृजभूषण, रामबरन यादव, रामू, रामविजय, अर्जुन, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें