चित्रकूट। रविवार को सात कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक स्वस्थ होकर 48 मरीज लौट चुके हैं और 26 एक्टिव केस बचे हैं। रविवार को 81 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि जांच को भेजे गए संदिग्धों के सैंपल में रविवार शाम को 15 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं बांदा मेडिकल कालेज से सात मरीजों को रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दी गई है। वह देर रात चित्रकूट लौट आएंगे।