चित्रकूट। ओमीक्रोन वायरस से निपटने के लिए विदेशों व शहरों से आने वालों की कोरोना जांच कराई जा रही है। जिसमें विदेशों से आये छह लोगों का भी कोरोना जांच कर होम क्वांरटीन किया गया।
विदेशों से आये शहर के शंकर बाजार निवासी दंपती बहरीन से आये थे। इसी तरह से गोंडा गांव का रहने वाला युवक मलेशिया देश से आया था। इसी तरह से कलचिंहा जमिरा मोड़ निवासी अबूधाबी से आया था। जिनकी कोरोना जांच कर होम क्वारंटीन किया गया है।
सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। अस्पतालों में भी जांच की व्यवस्था है। विदेशों से आने वाले लोग ट्रेस किये जा रहे हैं। प्रवासियों को होम क्वारंटीन के बाद उनका सेेंपल लेकर जांच कराई जा रही हैं।