फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जल्द शुरू होगा शहर की टूटी सड़कों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग के विकास व निर्माण कार्य के नए प्रस्ताव वरीयता के आधार पर सम्मिलित करने के संबंध में बैठक हुई। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संतोष कुमार ने बताया कि जनपद की सड़कों को वरीयता क्रम में प्रस्ताव बनाकर निर्माण कार्य कराया जाना है। इसके अलावा सड़कों का नवीनीकरण भी कराया जाएगा। जिनका प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग की सभी इकाइयों द्वारा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि कर्वी मुख्यालय शहर के बाईपास मार्ग का टेंडर हो गया है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा धर्मार्थ मार्ग योजना के अंतर्गत भी सड्कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाया गया है, लेकिन विभागीय जमीन उपलब्ध न होने पर भूमि क्रय के लिए मुआवजा को शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन सडक़ों पर गड्ढे अधिक है उनको तत्काल गड्ढामुक्त कराया जाए। सरैया बोड़ी पोखरी मार्ग अधिक खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें