फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर भड़के कांग्रेसी, सड़कों पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला। भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा गद्दी छोड़ों के नारे लगाए।
विज्ञापन

सोमवार को अगस्त क्रांति दिवस पर मुख्यालय के शहीद स्मारक एलआईसी चौराहे से ट्रैफिक चौराहा, पटेल तिराहा, पेट्रोल पंप, धतुरहा चौराहा से कचहरी होते हुए पैदल मार्च निकाला। बढ़ती महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार, सरकार की तानाशाही के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ शहर के प्रमुख मार्गों में जुलूस निकाला है। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल व जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय ने अलग अलग स्थानों से जुलूस निकाला।
विज्ञापन

इस मौके पर अवधेश करवरिया, वेद प्रकाश पांडेय, अनिल गुप्ता, विजय मणि त्रिपाठी, कुलदीप द्विवेदी ,कालीचरण राजपूत, पवन रजक, संपत पाल, श्रवण शुक्ला, अकबरी बेगम, नीरू गुप्ता, भोला नामदेव, विनीता, सुनीता, बतासिया, प्रेमा, चुनवाद प्रसाद, अरविंद प्रताप वर्मा, लतीफ खान, विपिन पांडे, यमुना शुक्ला, विनय कुमार श्रीवास, जगजाहिर सिंह पटेल, कामता प्रसाद द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, सविता पाल, प्रशांत गुप्ता, प्रदीप अग्रहरी, राजू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें