भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर
ललित मोदी को वीजा संबंधी मामले में मदद करने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
का युवा कांग्रेसियों ने पुतला फूंका।
एलआईसी तिराहे पर किए
प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आरोप लगाया कि सुषमा स्वराज ने नियम कानून को ताक पर रखकर ललित मोदी की मदद
की।
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
हनुमान प्रसाद ने की। जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता भी मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने कहा कि खुद को पाक साफ बताने वाली मोदी सरकार को अपने
गिरेबां में झांकना चाहिए।
नियम कानून ताक पर रखकर ललित मोदी की
मदद करने वाली सुषमा स्वराज को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर
पुष्पेंद्र पटेल, कृष्णराज सिंह, अनुराग, शिवम, संतू, सनी, अशोक, अमित,
कुशल सिंह पटेल, जितेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहे।