फोटो-12- बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निर्माण स्थल का निरीक्षण करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
भरतकूप। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति के बारे में यूपीडा के अधिकारियों से जानकारी ली। निर्देश दिए कि एक्सप्रेस वे का काम समय से पूरा करें। कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, जिसे शासन को भेजा जाना है।
भरतकूप कस्बे के पास से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है। इटावा तक जाने वाले इस एक्सप्रेसवे के शुभारंभ की इसी महीने की 30 तारीख को होने की संभावना है। यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेसवे में छह पैकेज में काम होना है। पांचवें पैकेज का कार्य 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। शेष एक पैकेज का कार्य 25 जून तक हो जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो कार्य अवशेष हैं, उसको समय से पूरा किया जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।