खोही। कामदगिरी परिक्रमा मार्ग की सफाई के लिए गैर सरकारी स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। गायत्री परिवार के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पंचायत भवन में बैठक में समिति के संरक्षक मंडल में कामदनाथ के संत मदन दास, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, गया प्रसाद द्विवेदी व पूर्व प्रधान अरुण त्रिपाठी को रखा गया है।
अध्यक्ष पद पर राकेश केसरवानी, महामंत्री शंकर यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजू वर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, गंगाप्रसाद केशरवानी, रमेश उर्फ लाला केशरवानी, गणेश तिवारी व अजय यादव को मंत्री बनाया गया है। संवाद