फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों को भाजपा से दूर रहने की नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सपा जिला संगठन की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा से दूरी बनाए रखने की नसीहत दी गई। भाजपा को झूठ व भ्रम फैलाने वाली पार्टी करार देते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा धन व सत्ता के बल पर चुनाव को प्रभावित कर रही है। सपाइयों को बूथ स्तर पर हर वर्ग से जुड़कर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक में जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और सेक्टर बूथ प्रभारियों को भाजपा की हर साजिश से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। भाजपा के जनविरोधी काम से प्रदेश का किसान, मजदूर, दलित, पिछड़ा और महिलाएं नाराज हैं। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांवों में चौपाल लगाकर सपा कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को पहुंचाने का काम करें।
जिले की कई सड़के गड्ढा युक्त हैं। धान व खाद को लेकर किसान परेशान हैं। सपा किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर लोगों के बीच में जाएगी। डा. निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि लोग महंगाई से परेशान हैं, पढ़े-लिखे नवजवान रोजगार के लिए सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद गुलाब खान , जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल , फराज खान, सदर विधानसभा के अध्यक्ष राजा बाबू यादव, मऊ मानिकपुर के विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव, अनिल प्रधान, प्रवक्ता सुभाष पटेल, जिला सचिव नरेंद्र यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें