फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत मामले पर सीएमएस पर गिरी गाज

विज्ञापन
फोटो-10- सीएमएस डा. सुधीर शर्मा - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं में सुधार न होने की गाज सीएमएस डॉ. राजेश खरे पर गिरी है। उन्हें हटा दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को नए सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने चार्ज संभाल लिया।
विज्ञापन

15 अप्रैल को जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में नवजात को जनने के बाद रोशनी मिश्रा की मौत हो गई थी, इसकी 20 दिन से जांच चल रही है। इसी बीच 30 अप्रैल को मंडलीय प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के मरीजों को फल बांटते समय एक बेड पर महिला की मौत होने और उसके परिजन को प्रभारी मंत्री द्वारा फल बांटने का भी मामला हो गया हुआ। इसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इन दोनों मामलों की गाज सीएमएस डॉ. राजेश खरे पर गिरी है। उन्हें पद से हटा दिया गया है।
नए सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने शुक्रवार की दोपहर बाद जिला अस्पताल का चार्ज संभाला है। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले इन्हीं दो मामलों की पूर्व सीएमएस व अन्य मौजूद डॉक्टरों ने जानकारी ली। बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

फोटो नंबर- 10- सीएमएस डा. सुधीर शर्मा
नए सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रयोग किया जाएगा। सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। डॉ. शर्मा कानपुर के कमलापति मेमोरियल हास्पिटल में पैथॉलॉजिस्ट थे। लगभग दो माह पूर्व ही उनका चित्रकूट के लिए सीएमएस पद पर स्थानांतरण हुआ था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से वह ज्वाइन नहीं कर पाए थे। जिसके चलते जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. राजेश खरे को प्रभारी सीएमएस बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें