जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जनपद के समस्त नोडल अधिकारियों के साथ अद्यतन निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा की गई। जिस ब्लाक के सफाई कर्मियों की शिकायत मिली उसके सहायक विकास अधिकारी का वेतन रोक दिया गया।
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र वीरधुमाई सुर्की के न खुलने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को सुपरवाइजर की निरीक्षण आख्या का नोडल अधिकारी की रिर्पोट से मिलान करने के निर्देश दिये गए। गड़बड़ी होने पर संबंधित सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
जिस ब्लाक के 10 सफ ाई कर्मी नदारद मिलते हैं तो संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत का वेतन रोकने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 36 सफाई कर्मियों की रिर्पोट नोडल अधिकारियों के द्वारा दी गई थी उनका वेतन रोक दिया गया है।
एग्रो द्वारा बिना अनुमति के 10 प्रतिशत हैंडपंप लगाने के खिलाफ शासन को पत्र भेजा जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित समस्त नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया है कि जिले में संचालित की जा रही प्रधानमंत्री फ सल बीमा योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा आने पर कृषकों को 48 घंटे के अंदर व्यक्तिगत दावा प्रस्तुत करना होगा। कि सान अपने बैंक अथवा सीधे संबंधित बीमा कंपनी के टोल फ्र ी नम्बर पर जानकारी दे।।
डीएम मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को राज्य पोषण मिशन की बैठक की। जिसमें पाया गया कि ब्लाक पहाड़ी, रामगनर, मानिकपुर व मऊ, के विभिन्न गांवों में चल रही हौसला पोषण योजना में प्रधान सहयोग नहीं कर रहे है।
ऐसे गांवों में राज्य वित्त आयोग की धनराशि पर रोक लगा दी जाए। राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिये गांव में शौचालय बनाने के लिए कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी , जिला विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी (बाल विकास), बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्यचिकित्साधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, बेसिक शिक्षाधिकारी, डा स्तुति वर्मा टेक्निकल कोआर्डीनेटर राज्य पोषण मिशन चित्रकूट धाम मंडल बांदा सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।