फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से अधर में लटका तुलसी मार्ग का रपटा

विज्ञापन
फोटो- 5- जानकीकुंड से कामदगिरी परिक्रमा मार्ग की ओर खुदा पड़ा मार्ग - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। रघुवीर मंदिर जानकीकुंड से कामदनाथ की ओर जाने वाले तुलसी मार्ग रपटे का निर्माण पिछले एक साल से अधर में लटका है। अब बारिश में स्थानीय लोगों को एकबार फि र मशक्कत झेलनी पड़ रही है। कीचड़ व जलभराव के चलते आवागमन बाधित होता है। इस समय लॉकडाउन के चलते बाहरी श्रद्धालुओं का आगमन बंद है अन्यथा इस बारिश के दिन में और परेशानी बढ़ जाती।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि तुलसी मार्ग से रोज स्थानीय हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसके अलावा तीर्थयात्रियों का आवागमन और बाईपास के रूप में भी रास्ते का प्रयोग होता है। पिछले एक साल से इस रास्ते में पयस्वनी नाले पर रपटे का निर्माण चल रहा है। लेकिन अभी भी रपटे का कार्य अधूरा पड़ा है ।
पहले महीनों नाला खोदा पड़ा रहा। फि र कुछ निर्माण शुरू हुआ और इसके बाद फि र काम ठप हो गया। अभी तो कच्चे साइड मार्ग से आवागमन हो रहा है लेकिन बारिश के महीने में लोगों को संकट का सामना करना पड़ेगा। इस रास्ते से आवागमन पूरी तरह ठप्प हो जाएगा और लोगों को अनावश्यक दूरी तय करके आवागमन करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष ने सतना कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द पयस्वनी रपटे का निर्माण कराया जाय ताकि लोगों को हलाकान न होना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें