फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमे व गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर उपवास किया। प्रदेश सरकार की नीतियों की निंदा कर तानाशाही बताया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कृष्णराज सिंह व युवा कांग्रेस के हनुमान प्रसाद व दिवाकर सिंह ने अपने घर में एक दिवसीय उपवास किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना एवं लॉकडाउन की वजह से गरीबों, मजदूरों की लगातार सेवा कर रहे प्रदेश अध्यक्ष को सरकार ने जेल में डाल दिया है। यह उनके गरीब विरोधी चेहरे को उजागर करता है। प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमे वापस लिए जाएं और उन्हें रिहा किया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें