फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : उल्टी-दस्त से दो बहनों की मौत, तीसरी का चल रहा इलाज, एसडीएम ने घर-घर जाकर बीमारी की जानकारी ली

विज्ञापन
फोटो-13- चूल्ही गांव में डायरिया की जानकारी होने पर गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते एसडीएम प्रमे? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/ मानिकपुर। उल्टी-दस्त से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन को गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम ने गांव में घर-घर जाकर बीमारी के बारे में जानकारी की है। उन्होंने प्रधान को निर्देश दिए कि सफाई कराकर दवा का छिड़काव कराएं।
विज्ञापन

मानिकपुर ब्लॉक क्षेत्र के चूल्ही गांव में रामकिशोर की आठ वर्षीय पुत्री राधिका को उल्टी दस्त होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। शनिवार की देर रात में छोटी बहन तीन वर्षीय सीमा की भी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। रविवार को सुबह तीसरी बहन एक वर्षीय निर्मला ने दम तोड़ दिया। सीएचसी में भर्ती राधिका की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज चल रहा है।
मानिकपुर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद घर-घर जाकर लोगों से बीमारी संबंधी जानकारी ली। पीड़ित परिवार को खाने-पीने व दवाओं की व्यवस्था कराई है। प्रधान को निर्देश दिए कि गांव में स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। कर्मचारियों को लगाकर गांव में सफाई कराई गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि उल्टी दस्त से बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। आशा कार्यकर्ता के कहने के बावजूद परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें