फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : प्रधान पर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो -11- एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते रामनगर और कई संस्थाओं के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। रामनगर के ग्राम प्रधान पर की गई कार्रवाई के विरोध में सरदार सेना, आभास महासंघ और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। डीएम को दिए ज्ञापन में लगाया कि ग्राम प्रधान पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद भी अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि हन्ना गांव निवासी राजीव तिवारी गो रक्षक दल के नाम पर वसूली करते हैं। जो रामनगर के ग्राम प्रधान कामता प्रसाद वर्मा से जबरन रुपये मांग रहा था। मना करने पर गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया है। अवैध असलहा भी लिए था।
एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई, बल्कि उल्टा मनगढंत कहानी बनाकर रामनगर प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इस मौके पर सरदार सेना की मंडल प्रभारी मीरा भारती, आभास महासंघ के मंडल प्रभारी धर्मेंद्र कुमार भाष्कर, जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार त्यागी, राजेश कुमार, सूर्यवंशी, शत्रुघ्न सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें