फोटो नंबर- 8 - रज्जू - फाइल फोटो
फोटो नंबर- 12- संतोष - फाइल फोटो
सर्प दंश से तीन की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। अलग-अलग स्थानों पर सर्प दंश से महिला समेत तीन की मौत हो गई।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरा गांव के रज्जू रैकवार (40) को मंगलवार की देर शाम खेत के पास सांप ने डस लिया। परिजन झाड़फूंक के लिए ओझा के पास ले गए। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां देर रात मौत हो गई। उसके पत्नी गोमती, तीन पुत्री, एक पुत्र है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
इसी तरह मऊ थाना क्षेत्र के कपूरी गांव निवासी सावित्री (30) पत्नी राम प्रसाद को मंगलवार की देर शाम सांप ने डस लिया। सीएचसी से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसके दो पुत्री, एक पुत्र है।
तीसरी घटना में मानिकपुर थाना क्षेत्र के महावीर नगर निवासी संतोष कुमार (65) को मंगलवार की देर रात सोते समय सांप ने डस लिया। सीएचसी से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके दो पुत्र, चार पुत्रियां हैं। बेटे प्रशांत ने बताया कि खेती करते थे। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।