फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः कोरोना वायरस के खिलाफ जंग धर्मनगरी बोली गो कोरोना

विज्ञापन
Chitrakoot: The war against Corona virus Dharmanagri Boli Go Corona - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना वायरस के खिलाफ जिले के निवासियों ने जंग शुरू कर दी है। रविवार को जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए लोग घरों से नहीं निकले। साथ ही सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे। इसमें शहर, कस्बे और गांव के सभी नागरिकों के साथ व्यापारियों का बड़ा योगदान देखने को मिला। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सहित सड़कों मेें पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। सड़क में सिर्फ पुलिस सुरक्षा बल के जवान ही नजर आए।
विज्ञापन

धर्मनगरी में भी पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। साधु-संत मंदिरों के अंदर भजन कीर्तन करते नजर आए। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम, एसपी व सीएमओ अपने अधीनस्थों के साथ मुख्यालय समेत मानिकपुर व अन्य स्थलों को निरीक्षण करते रहे। अस्पतालों में डॉक्टर व स्टॉफ की हौसला आफजाई भी की।
कोराना वायरस से बचने के लिए जनता कर्फ्यू का जिले की जनता ने जमकर समर्थन किया। सुबह से घरों से नहीं निकले। इससे चाराें ओर सन्नाटा पसरा रहा। शहर सहित मानिकपुर, राजापुर, मऊ, शिवरापुर, भरतकूप आदि स्थानों के प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। घरों के दरवाजे भी अंदर से पूरी तरह से बंद रहे। यहां तक की ग्रामीण क्षेत्रों से दूध लेकर बेचने वाले दुधिया भी नजर नहीं आए। ट्रेन से चित्रकूट व मानिकपुर पहुंचे। जहां यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण बुखार चेक कर किया गया। यात्रियों को शहर व कस्बे में गांव पहुंचने तक के साधन नहीं मिले, तो लोगों को पैदल ही जाना पड़ा। इस जनता कर्फ्यू के दौरान आपातकालीन सेवा से जुडे़ कुछ मेडीकल स्टोर व यातायात पुलिसकर्मी दिन रात अपने काम में डटे रहे।
विज्ञापन

राजापुर/मऊ। जनता कर्फ्यू के पालन का राजापुर में व्यापाक असर देखने को मिला। क्षेत्र के निवासी अपने-अपने घरों में ही रहे। गांवों सहित खेत खलिहान में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

मानिकपुर/पहाड़ी। कोरोना वायरस से बचने के लिए क्षेत्र के वांशिदों ने घर से नहीं निकले। एक दूसरे का जमकर समर्थन करते हुए घरों से नहीं निकले।
भरतकूप/शिवरामपुर। क्रेशर उद्योग सहित सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। यहां तक की चाय पान तक दुकानें नहीं खुली। यहां के निवासी घरों से नहीं निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें