एमपी के चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र में श्री सर्व शिवहरे सप्त वर्गीय वैश्य समाज धर्मशाला है। धर्मशाला में ही भगवान पशुपति नाथ का पुराना मंदिर है। नियम के अनुसार संस्था हर पांच साल में कार्यकरिणी गठित करती है। सुरेंद्र नाथ ने बताया कि वे वैधानिक रूप से अध्यक्ष हैं।
चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र में अड़ंगा नाला मेन रोड स्थित शिवहरे धर्मशाला को लेकर चल रहा दो पक्षों का विवाद खुलकर सामने आ गया है। कपिला पशु आहार के मालिक और शिवहरे धर्मशाला के वैधानिक अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ शिवहरे ने दूसरे पक्ष पर जबरन धर्मशाला पर कब्जा करने एवं कमरों का ताला तोड़कर धर्मशाला में घुस जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी शिकायत सतना एसपी से की है। एमपी के चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र में श्री सर्व शिवहरे सप्त वर्गीय वैश्य समाज धर्मशाला है। धर्मशाला में ही भगवान पशुपति नाथ का पुराना मंदिर है। नियम के अनुसार संस्था हर पांच साल में कार्यकरिणी गठित करती है। सुरेंद्र नाथ ने बताया कि वे वैधानिक रूप से अध्यक्ष हैं।
आरोप लगाया कि हमीरपुर के एक स्वजातीय ने नियमों के विपरीत रविवार को बैठक बुलाई और संस्था में कार्यरत कर्मचारियों को फोन कर धमकाया कि बंद कमरों का ताला तुरंत तोड़ों, नहीं तो वह बंद कमरों के ताले तोड़ देगा। आरोप लगाया कि वह धर्मशाला पर कब्जा करने की कोशिश अर्से से कर रहा है। बताया कि संस्था 20 साल से रजिस्ट्रार आफ सोसाइटी में रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
सुरेंद्र नाथ ने बताया कि रविवार को इन लोगों ने कमरों का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान गायब कर दिया गया। बताया कि उस व्यक्ति को कदाचार पर 31 अक्तूबर 2021 को नोटिस जारी कर कह चुके हैं कि अनाधिकृत रूप से अराजकतत्वों के साथ धर्मशाला में बैठक न करे।
आरोप लगाया कि इस व्यक्ति ने एक बार 30-40 बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर भगवान पशुपति नाथ मंदिर के गेट पर कालिख पोतने का अभद्र कार्य किया था। इसे सदस्य पद से भी निष्कासित किया जा चुका है। इस मामले में सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामलेे की जानकारी हुई है। नयागांव थाना प्रभारी को मौके पर भेजकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। धर्मशाला पर अधिकार को लेकर एसडीएम और तहसीलदार के आदेशों का पालन किया जाएगा।