चित्रकूट। राजकीय महाविद्यालय पाही में सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कोर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक व मुख्य आयुक्त बलिराज राम व गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश पाल ने किया। इसमें माध्यमिक विद्यालयों व बेसिक विद्यालयों के 40 शिक्षक स्काउट गाइड का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए रायबरेली से श्रीराम यादव, अर्चना, लखनऊ से प्रतिमा सिंह गौड़ को प्रदेश कार्यालय ने नियुक्त किया है। जिला संस्था ने प्रेमचंद्र, हरिहरनाथ सिंह, मोहनलाल दीन को भी शिक्षक के रूप में रखा है।
सात दिन तक स्काउट गाइड के इतिहास, नियम ,प्रतिज्ञा, सिद्धांत, गांठ बंधन, संकेत वार्ता, ध्वजारोहण की प्रक्रिया आदि विधाओं का सैद्धांतिक व प्रायोगिक ज्ञान कराया जाएगा। विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड के रूप में तैयार करेंगे।
शिविर की व्यवस्था सचिव सुरेश प्रसाद ने जानकीशरण व ललित के सहयोग से किया है। शिविर आवासीय प्रकृति का है। इसमें सभी प्रशिक्षणार्थी विश्राम के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
सुधीर अग्रवाल