फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान की इच्छा व अन्य मनोकामनाएं पूरी करने के लिए पूजन

विज्ञापन
फोटो-5- चित्रकूट में इच्छा नवमी पर्व पर आंवले की पेड़ की पूजा करतीं महिलाएं । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। इच्छानवमी पर महिलाओं नेे कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर स्थित आंवले के पेड़ की पूजा की। महिलाओं ने पेड़ की परिक्रमा की। परिवार सहित पेड़ के नीचे भोजन भी किया। इसी प्रकार शहर के अन्य स्थानों पर आंवले के पेड़ों के पास भक्तों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

इच्छानवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। कामदनाथ मंदिर में दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग किनारे स्थित आंवले के पेड़ की महिलाओं ने पूजा कर 108 परिक्रमा लगाई। इसके बाद आंवले के पेड़ के नीचे भोजन भी किया। राजापुर, मानिकपुर, मऊ, भरतकूप, शिवरामपुर, भरतकूप, खोही, पहाड़ी, सरैंया, रामनगर आदि स्थानों पर भी इच्छानवमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।
धर्मनगरी के भागवतपीठ के आचार्य नवलेश दीक्षित ने बताया कि कार्तिक माह में आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास रहता है। नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा कर पेड़ के नीचे ब्राह्मणों को भोजन खिलाने से इंसान की इच्छा की पूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें