उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में गुरुवार को बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला किया।
उन्होंने कहा जिस तरीके से ब्राम्हण और अनुसूचित जाति के लोगों की खुलेआम हत्या और उत्पीड़न किया जा रहा है उन सभी लोगो के पास पूरे प्रदेश में हम लोग जाएंगे। जिस तरह किसानों के बिल को हल्ला मचाकर संसद में बिल पास करा लिया उसी तरह राम मंदिर का बिल भी पास करा लिया होता।
फैसला सर्वोच्च न्यायालय ने किया है भाजपा ने नहीं। फिर क्यों इनको मेरे अयोध्या जाने से क्या एतराज है। हर दो घंटे में यूपी में एक महिला के साथ दुष्कर्म होता है। यह इनकी खुद की रिपोर्ट है। बिकरु कांड में फर्जी रिपोर्ट पेश की गई और बिकरु कांड के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या करायी गयी।
बहुजन समाज पार्टी की सरकार आने पर सभी मामलो की जांच करायी जाएगी। बहुजन समाज पार्टी की सरकार में रात में भी बिना डर के खुलेआम महिला अपने घर से निकलती थीं। किसानों के आंदोलन में 500 से ज्यादा लोगो की मौत हो गई पर इनको कोई फर्क नही पड़ा। निजी करण के नाम पर देश की सारी संपत्ति बेची जा रही है।