फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी की हत्या के मामले में सगे भाई समेत दो जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जमीन की खातिर बड़े भाई प्रवासी कामगार हेमराज की हत्या के आरोपी छोटे भाई पुष्पेंद्र व उसके साथी रामराज कोटार्य को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेमराज के सिर पर कुल्हाड़ी के छह घाव मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हेमराज की बेरहमी से हत्या की गई थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बनाड़ी ग्राम पंचायत के विनायकपुर मजरा निवासी हेमराज सिंह पटेल सूरत, गुजरात में नौकरी करता था। लॉकडॉउन के चलते वह पिछले महीने सूरत से घर लौटा था। वह गांव में चाचा के घर में रहता था। शनिवार को हेमराज का शव गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला था। मामले में हेमराज के छोटे भाई पुष्पेंद्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शक के आधार पर पुष्पेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया। पुष्पेंद्र् ने बताया कि हेमराज के हिस्से की पांच बीघा जमीन हड़पने के लिए उसने साथी रामराज के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या की थी। इधर, हेमराज की मां अंजू भी सोमवार को गांव पहुंची और बड़े बेटे की मौत और छोटे के जेल जाने की वजह से फफक पड़ी। अंजू को उसकी दो बेटियों ने सांत्वना देकर शांत कराया। अंजू ने कहा कि वह जानती थी जमीन को लेकर बेटों के बीच विवाद हो सकता है। इसलिए हरिद्वार चली गई थी। जमीन के लिए छोटे ने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह सुनकर उसे विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें