फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित

विज्ञापन
फोटो- 7- हॉकी कोच प्रेमशंकर शुक्ल - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। सीनियर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों कोे प्रशिक्षण देने वाले प्रेमशंकर शुक्ल को वर्ष 2020 के लाइफ टाइम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। प्रेमशंकर
विज्ञापन

प्रदेश के एक मात्र हॉकी प्रशिक्षक है, जिनको द्रोणाचार्य पुरस्कार से नामित किया गया है। इसे लेकर जिले के खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने खुशी जाहिर की है।
जिले के छेछरिहा खुर्द निवासी प्रेमशंकर शुक्ल पूर्व हॉकी कोच हैं। इन्होंने एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशिया कप, एशिया चैंपियन ट्राफी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपियन राजिंंदर सिंह ने 2020 के द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित किया है। प्रेमशंकर शुक्ला ने बताया कि उनके द्वारा कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया है जो आज प्रशिक्षण देने का कार्य भी कर रहे है। बताया कि प्रेमशंकर ने हॉकी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के अलावा हॉकी के खेल को लेकर गीत भी बनाए है। प्रेम शंकर को इसके पहले चार राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं। 2017 में डॉ. बीआर आंबेडकर स्पोट्स़ नेशनल अवार्ड, 2018 में नेशनल हॉकी कोचिंग अवार्ड व हॉकी के गीत लिखने पर 2018 में ही नेशनल एवार्ड फार गीत के नाम से अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन

प्रेमशंकर चित्रकूट जिले में हॉकी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम करते हैं। उनसे प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में दानिश मुजतबा ने वर्ष 2012 व 2016 में ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा प्रयागराज के पीयूष दुबे भारतीय सीनियर हॉकी टीम के प्रशिक्षक हैं और बैंगलुरु में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रेम शंकर ने हॉकी खेल को प्रसिद्ध करने के लिए चार पुस्तकें भी लिखी हैं। इसमें हॉकी सभी विधाएं कविताओं के माध्यम से लिखी है। पुस्तकों के नाम है कवितामयी हॉकी, पोयटिक हॉकी, आर्टिस्टिक हॉकी, एवं सन मन एंड र्स्टास ऑफ हॉकी देश में लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें