भौंरी (चित्रकूट)। रैपुरा कस्बा स्थित टेपों स्टैंड के पास से बुलेरो सवार लोगों के एक युवक को अगवा किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। युवक की पत्नी के सूचना देने पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। छानबीन में पुलिस को पता चला कि युवक को गनीवां चौकी की पुलिस ने किसी मामले में पकड़ा है।
उड़की गांव निवासी राजकुमार पत्नी माया देवी के साथ टेपों स्टैंड पर एक टेपों में बैठा था। इसी दौरान बोलेरो आई। उससे कुछ लोग उतरे और राजकुमार को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए। इस पर माया ने पति का अपहरण किए जाने की बात कहते हुए हल्ला मचाना शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। बाद में माया देवी ने यूपी 112 पर पति के अपहरण की सूचना दे दी। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि बोलेरो जिले के ही गनीवा पुलिस चौकी की थी। एक पुराने मामले में राजकुमार को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।