फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पहुंचने के लिए वाहन तलाशते रहे प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार की सुबह प्रवासी श्रमिकों को लेकर ट्रेन आई। यहां से गांव जाने के लिए वाहन न मिलने पर श्रमिक प्लेटफार्म और उसके बाहर भटकते रहे। इसके बाद एक वाहन बुक कराकर श्रमिक अपने-अपने गांव चले गए। उधर, एसडीएम संगमलाल का दावा है कि प्रवासी श्रमिकों को रोडवेज बस से उनके गांव भेजा गया है।
विज्ञापन

सूरत, गुजरात से श्रमिकों को लेकर ताप्ती सागर एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मानिकपुर स्टेशन पहुंची। ट्रेन से 150 श्रमिक प्लेटफार्म पर उतरे। इसके बाद गांव जाने के लिए श्रमिक वाहन की तलाश करने लगे। काफी देर तक वाहन की व्यवस्था न होती देख श्रमिक स्टेशन के बाहर जाकर बैठ गए। इन प्रवासियों में चित्रकूट, बांदा जिले के कई गांव के लोग शामिल थे।
कुछ प्रवासियों ने आरोप लगाया कि वह लोग कई घंटे से भटक रहे हैं। उन्हें गांव तक पहुंचाने के लिए कोई साधन मुहैया नहीं कराया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रशासनिक अफसरों को दी गई। फिर भी कोई वाहन नहीं मुहैया कराया गया। इसलिए तमाम प्रवासी पिकअप बुक कर अपने गांव चले गए। इधर, स्टेशन प्रबंधक अचल पांडेय ने बताया कि प्लेटफार्म पर उतरे प्रवासियों को नियमानुसार सुविधाएं दी गई हैं। सूचना पर प्रशासनिक अफसर भी स्टेशन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें