फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वर्दी के कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत क्षेत्र के भैसोंधा गांव के मजरा सहादेवपुरवा में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना पर बिना वर्दी पहने चार पुलिसकर्मियों को कुछ युवकाें ने पीट दिया। गांव में जब पुलिसकर्मी एक युवक को पकड़कर ला रहे थे तो उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने अपहरण की अफवाह फैला दी। जिससे पुलिसकर्मियों से नोकझोंक व मारपीट के दौरान जानकारी पर थाने की पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी भाग निकले। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मियों से मारपीट की बात से थाना प्रभारी ने इंकार किया है।
विज्ञापन

भरतकूप थाने के चार पुलिस कर्मी सादी वर्दी में शनिवार को सहादेवपुरवा में अवैध शराब बनाये जाने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। टीम ने शराब बनाने के स्थान से अवैध शराब के साथ एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस जब पुरवा से युवक को लेकर आ रही थी तो उसने चिल्लाकर ग्रामीणों को एकत्र किया। जिससे गांव में युवक के अपहरण होने की अफवाह फैल गई। कई युवकों ने टीम को घेर लिया। पुलिसकर्मियों ने खुद को पुलिस बताया लेकिन सादी वर्दी में होने के कारण किसी ने विश्वास नहीं किया और पकड़े गए युवक को छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी हुई।
सूचना पर थाने से एक अन्य जीप में वर्दीधारी सिपाहियों की टीम पहुंची तो हाथापाई कर रहे ग्रामीण भाग निकले। थाना प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि इस मामले की जानकारी के लिए पुलिस टीम गांव भेजी गई थी। पूछताछ के बाद गांव के रामबाबू यादव को मारपीट के आरोप और शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस टीम के साथ मारपीट की घटना को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें