फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर से 20 हजार नकदी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कपड़ा व्यापारी के घर चोरों ने मंगलवार रात ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक बैग में रखे बच्चों की फीस के बीस हजार रुपये पार कर दिया। हालांकि लॉकर की चाबी न मिलने और इसे न तोड़ पाने से वह ज्यादा माल ले नहीं जा सके।
विज्ञापन

शहर के सदर रोड़ निवासी कपड़ा व्यापारी अनिल कुमार सिंघल ने बताया कि मंगलवार की रात वह परिवार के साथ महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शन करने बाहर गए हुए थे। रात में चोरों ने मेन गेट सहित तीन तालों को तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार की गीता देवी ने बताया कि उन्होंने बच्चों की फीस के लिए बीस हजार रुपये एक बैग में रखे थे। वह बैग चोर ले गए। इसके अलावा चोरों ने लॉकर की चाबी ढूंढने की कोशिश की पर नाकामयाब रहे। लॉकर को तोड़ने का भी प्रयास किया गया है। व्यापारी ने बताया कि इस वजह से बड़ा नुकसान होने से बच गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने आकर पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें