फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी वार्डों में कम मतदान अच्छा नहीं: डीएम

विज्ञापन
फोटो-20- शहर के बल्दाऊगंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करत? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहरी वार्डों से कम मतदान होना अच्छा नहीं है। यह बात जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कर्वी के वार्ड नंबर 22 बल्दाऊगंज कर्वी में कही। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत घर-घर जाकर व चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चौपाल में कहा कि पिछले चुनाव के दौरान वार्ड में 50 प्रतिशत से नीचे मतदान रहा। यह ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले कम है। यह अच्छी बात नहीं है। इस बार सौ प्रतिशत वोट करें। उन्होंने कहा कि बल्दाऊगंज में कुछ नए मोहल्ले जोड़े गए हैं। अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील को निर्देश दिए कि सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि 27 फ रवरी को ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। कहा कि मोहल्ले में पानी जमा होने की समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने सफ ाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला को निर्देश दिए कि कर्मचारी लगाकर तत्काल स्वच्छ कराएं। इस अवसर पर डीआईओएस बलिराज राम, सभासद किरन पयासी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार, स्वीप आइकन सुरेश प्रसाद, बीएलओ रजिया बानो, रेखा सोनी, अनीता देवी, सत्यवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें