चित्रकूट। तेजीपुर की टीम ने वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता के फाइनल में शिवरामपुर को हराया। मतदाता दिवस जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवा कल्याण और जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर कर्वी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरण किया।
प्रतियोगिता में तेजीपुर, स्टेडियम ए, स्टेडियम बी और शिवरामपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें तेजीपुर व शिवरामपुर के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें तेजीपुर की टीम ने 23-25 से शिवरामपुर को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, व्यायाम प्रशिक्षक मतगंजन प्रसाद कुशवाहा, अवधेश सिंह व्यायाम शिक्षक श्रवण दीक्षित, वॉलीबॉल कोच क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कर्वी अखंड प्रताप मौजूद रहे।