फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक ने किया चुनाव लड़ने से इंकार

विज्ञापन
फोटो-17- सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट।मनचाही सीट से टिकट न मिलने से नाराज सपा के टिकट पर मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी पूर्व विधायक एवं दस्यु ददुआ के पुत्र वीर सिंह पटेल ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उनके फैसले से सपा नेताओं में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जिले में दो विधानसभा सीट हैं, पार्टी ने दोनों ही सीटों से कुर्मी विरादरी के प्रत्याशी को मैदान में उतरा है। वीर सिंह के निर्णय से विपक्षी दल भी अगले प्रत्याशी के आकलन में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल इस समय लखनऊ में हैं। शुक्रवार को उन्होंने फोन पर बताया की सदर विधानसभा क्षेत्र 236 से उन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया था। इसी सीट से वह एक बार चुनाव जीत भी चुके हैं। उनकी मानिकपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की कोई तैयारी नहीं थी। यदि उन्हें मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ाया जाना था तो हाईकमान को कम से कम 6 माह पूर्व उन्हें अवगत कराना था।
मानिकपुर सीट से उनकी कोई तैयारी ही नहीं थी। कहा कि लोगों को गुमराह किया गया है और पुरानी बातों को लेकर टिप्पणी की जा रही हैं। वह लोगों कों कहां तक जवाब देंगे। फिलहाल वे लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर बात करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय चाहे जो भी हो, लेकिन वे सपा के सच्चे सिपाही की तरह ही काम करेंगे।
विज्ञापन

2012 में विधायक बने थे वीर सिंह
वीर सिंह पटेल वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चित्रकूट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2017 में वे भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से चुनाव हार गए थे। इस बार चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने चंद्रिका को प्रत्याशी बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने अनिल प्रधान को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें