मानिकपुर। कस्बे में स्थित इंडियन बैंक शाखा के परिसर में सेवानिवृत्त वन दरोगा के साथ दस हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
बुधवार को इंडियन बैंक शाखा मानिकपुर में बुधवार को कस्बे के गोविंद नगर निवासी बलराम पांडेय पेंशन निकालने आए। उन्होेंने बताया कि खाते से 21 हजार रुपये निकाल कर बाहर आया। वह अपने बेटे को बैग में रखे रुपये देने लगा तो बैग का एक हिस्सा कटा देखा। अंदर हाथ डालकर जांचा तो दस हजार रुपये गायब थे। वह भौचक्का रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इंडियन बैंक में जांच करते हुए बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। (संवाद)