फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 दावेदारों ने 40 सेट पर्चे लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विधानसभा सदस्य चुनाव नामांकन के पहले दिन किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। वहीं, दोनों विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों ने दो से चार सेटों में पर्चे लिए हैं। कुल 19 दावेदारों ने 40 सेट पर्चे लिए। इस दौरान पुलिस बल व कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पर्चे लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। कलक्ट्रेट परिसर के दोनों गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रही। नामांकन स्थल पर बैरीकेडिंग की गई थी। तीन लोगों से अधिक लोगों को अंदर प्रवेश नहीं मिला। अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि 236 चित्रकूट विधानसभा में आठ प्रत्याशियों ने 18 पर्चे लिए। जिसमें बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह व आम आदमी पार्टी के संतोषीलाल शुक्ला, कम्युनिस्ट पार्टी के अमित यादव, विजय प्रकाश, शिवशरण, विनय कुमार पाल, रेखा निषाद, नवाब खान ने पर्चे लिए।
इसी प्रकार 237 मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी प्रकाशचंद्र जायसवाल, कांग्रेस पार्टी से रंजना पांडेय, रामसूरत, सिद्धार्थ पांडेय, अली हुसैन ने दो-दो सेट, बसपा के बलबीर पाल, आप के अविनाशचंद्र त्रिपाठी ने चार सेट, बृजेश कुमार, कृष्णदत्त पांडेय, जितेन्द्र कुमार सोनकर, राजप्रताप आनंद ने एक सेट में पर्चा प्राप्त किया है। नामांकन पर्चे लेने की प्रक्रिया 11 से 3 बजे तक चली। चित्रकूट विधानसभा के आरओ सदर एसडीएम पूजा यादव व मानिकपुर विस क्षेत्र के आरओ नवदीप शुक्ला की मौजूदगी में प्रत्याशियों ने पर्चा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें