फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल मैच में अतर्रा ने चित्रकूट को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फुटबाल मैच में अतर्रा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट की टीम को 4-2 से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ सहायक पीडब्लूडी अनिल कुमार ने विजयी टीम को ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन

दोनों टीमों का परिचय प्राप्त कर फूड इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह, अध्यक्ष जिला वॉलीबाल एसोसिएशन राकेश चौधरी, सर्वजीत सिंह, डा. मोसिन अली, पूर्व क्रिकेटर राजेश पांडेय अवकाश प्राप्त रेल गार्ड शांतिकिशोर श्रीराम, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी उदयभान ने टॉस कराकर मैच कराया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जौहर दिखाया।
अतर्रा टीम की ओर से कैप्टन दीपू सोनी, वैभव, हिमांशू, संजू, प्रवीण पांडेय, मुरारी, अजय, राधेश्याम, अनुराग, किशन, उत्तम, शुभम गुप्ता, प्रतीक, अंजनी, आयुष विश्वकर्मा और चित्रकूट टीम के कैप्टन अनीस तिवारी, अर्पण सिंह, ओजस रंजन दास, आदित्य, सुधांशू, निखिल, संदीप विश्वकर्मा, सत्यार्थ, अवनीश दुबे, शशांक, रोहित, मामा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं रैफरी चैतन्य सिंह, संतोष यादव, गौरव वर्मा, सोहन रैकवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें