मऊ। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदई में बारिश के चलते छोटई पुत्र जगदीश का कच्चा मकान गिर गया। घर में सो रहा एक वर्षीय मासूम सत्यम पुत्र जगदीश की दीवार के मलबे में दब जाने से मृत्यु हो गई।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। उधर, दीवार गिरने से मुख्यालय के शंकरगज निवासी कुंती पत्नी राजाराम की मलबे में दबकर मौत मामले में बृहस्पतिवार को लोनिवि राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने उसके पुत्र शिवशंकर व पुत्र राजाराम को दैवीय आपदा मद से चार लाख रुपये अहेतुक सहायता प्रदान की है। इस अवसर पर तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरि, नायब तहसीलदार रामानंद मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।