फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में ब्राह्मणों की हो रही हत्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 हजार करोड़ इकट्ठा कर लिया, लेकिन मंदिर नहीं बना। 5 अगस्त को 5 ईंटों को रखकर पूजन किया था। भूमि पूजन नहीं किया था, नहीं तो वहां पर मंदिर बन रहा होता। भाजपा ने ब्राह्मणों से वोट और नोट मांगने का काम करने के साथ उनको गोली मारने का काम किया है। कहा कि रायबरेली, लखनऊ व महोबा में ब्राह्मण समाज के व्यापारी की हत्या कर दी गई। बिकरू कांड के नाम पर कोलकाता, हरियाणा से लाकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। 16 साल की लड़की खुशी दुबे के पति को मार दिया उसके बाद खुशी दुबे को उठा लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने ककहा कि भाजपा ने नौजवानों को दो करोड़ नौकरी देने की बात कही थी। सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 100 के ऊपर पहुंचा दिया। इसी प्रकार समाजवादी पार्टी जब सत्ता में आती है प्रदेश में तो अपराध और जुल्म चरम पर पहुंच जाते हैं। भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। किसानों के आंदोलन में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई पर भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें