फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Election Seat Result 2022: चित्रकूट में दो विधानसभा सीटों पर है मुकाबला, 20 उम्मीदवार मैदान में

Thu, 10 Mar 2022 05:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जिले में 63.23 प्रतिशत मतदान की गिनती जारी है। इस बार जिले की दोनों सीटों पर कुल 4 लाख 51 हजार 35 वोट डाले गए हैं। 
विज्ञापन
up election - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले की दो विधानसभा सीटों के लिए हुए फाइनल 63.23 प्रतिशत मतदान की गिनती आज जारी है। दोनों सीट की बात करें तो कुल 4 लाख 51 हजार 35 वोट डाले गए हैं। जो पिछली विधानसभा 2017 के मुकाबले (60.93 प्रतिशत) 35 हजार 279 वोट ज्यादा हैं।
विज्ञापन


दोनों सीट के कुल 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इन्हीं मतों के मिलने के आधार पर हो जाएगा। जिले की 236 चित्रकूट सदर सीट पर कुल दो लाख 42 हजार 948 मत पडे़ हैं। इसमें कर्मचारियों व दिव्यांगों के 1393 मत शामिल हैं। 237 मानिकपुर सीट पर कुल दो लाख आठ हजार 87 मत पडे़ हैं। जिसमें कर्मचारियों व दिव्यांगों के 807 वोट शामिल हैं। इस प्रकार जिले में कुल चार लाख 51 हजार 35 मतों की गिनती होगी। इसमें कर्मचारियों व दिव्यांगों के कुल 2200 मत शामिल हैं। गौरतलब है कि 2017 में जिले में कुल 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ था।

वोट प्रतिशत को लेकर बना रहा भ्रम 
चित्रकूट जिले में कुल मतदान प्रतिशत को लेकर मतदान के दिन से लेकर कई दिन तक भ्रम की स्थिति बनी रही। 27 फरवरी को मतदान की समाप्ति पर जिला प्रशासन ने रात को नौ बजे के बाद स्पष्ट किया कि कुल प्रतिशत 61.34 प्रतिशत है। इसके बाद 28 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले का कुल मतदान प्रतिशत 62.92 प्रतिशत बताया गया।
विज्ञापन

फिर जिला प्रशासन ने तीन मार्च को जारी बयान में जिले का कुल मतदान प्रतिशत 63.23 प्रतिशत बताया गया है। इस संबध में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि फीडिंग का काम देर रात तक चला था। अंत में कर्मचारियों व दिव्यांगों के मतों की गिनती के बाद अब कुल प्रतिशत 63.23 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें