फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Election Seat Result 2022: चित्रकूट और मानिकपुर की जनता ने सुनाया अपना फैसला, यहां जानें नतीजे

Thu, 10 Mar 2022 04:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जिले की दो विधानसभा सीटों 63.23 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों सीट की बात करें तो कुल 4 लाख 51 हजार 35 वोट डाले गए हैं। जो पिछली विधानसभा 2017 के मुकाबले (60.93 प्रतिशत) 35 हजार 279 वोट ज्यादा हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले की दो विधानसभा सीटों पर गुरुवार (10 मार्च) को वोटों की गिनती जारी है। चित्रकूट सदर सीट पर समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार अनिल प्रधान आगे हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय हैं। वहीं, मानिकपुर सीट पर अपना दल (सोनेलाल) के अविनाश चंद्र द्विवेदी आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के वीर सिंह पटेल उनसे पीछे हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले की दो विधानसभा सीटों 63.23 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों सीट की बात करें तो कुल 4 लाख 51 हजार 35 वोट डाले गए हैं। जो पिछली विधानसभा 2017 के मुकाबले (60.93 प्रतिशत) 35 हजार 279 वोट ज्यादा हैं।

दोनों सीट के कुल 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इन्हीं मतों के मिलने के आधार पर हो जाएगा। जिले की 236 चित्रकूट सदर सीट पर कुल दो लाख 42 हजार 948 मत पडे़ हैं। जिसमें कर्मचारियों व दिव्यांगों के 1393 मत शामिल हैं। 237 मानिकपुर सीट पर कुल दो लाख आठ हजार 87 मत पडे़ हैं।
विज्ञापन


जिसमें कर्मचारियों व दिव्यांगों के 807 वोट शामिल हैं। इस प्रकार जिले में कुल चार लाख 51 हजार 35 मतों की गिनती होगी। जिसमें कर्मचारियों व दिव्यांगों के कुल 2200 मत शामिल हैं। गौरतलब है कि 2017 में जिले में कुल 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

वोट प्रतिशत को लेकर बना रहा भ्रम 
चित्रकूट जिले में कुल मतदान प्रतिशत को लेकर मतदान के दिन से लेकर कई दिन तक भ्रम की स्थिति बनी रही। 27 फरवरी को मतदान की समाप्ति पर जिला प्रशासन ने रात को नौ बजे के बाद स्पष्ट किया कि कुल प्रतिशत 61.34 प्रतिशत है। इसके बाद 28 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले का कुल मतदान प्रतिशत 62.92 प्रतिशत बताया गया।

इसके बाद जिला प्रशासन ने तीन मार्च को जारी बयान में जिले का कुल मतदान प्रतिशत 63.23 प्रतिशत बताया गया है। इस संबध में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि फीडिंग का काम देर रात तक चला था। अंत में कर्मचारियों व दिव्यांगों के मतों की गिनती के बाद अब कुल प्रतिशत 63.23 है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें