फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : पति का डेथ सर्टिफिकेट लेकर अस्पताल पहुंची डॉ. आभा

विज्ञापन
फोटो-6- जिला अस्पताल में जानकारी देतीं दिवंगत डा. दीपेंद्र की पत्नी डा. आभा सिंह व भाई हेमेंद्र सिं? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में तैनात रहे डॉ. दीपेंद्र सिंह की प्रयागराज में मौत के बाद बुधवार को उनकी पत्नी डॉ. आभा सिंह सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा से मिलने पहुंचीं। उन्होंने डॉ. दीपेंद्र का मृत्यु प्रमाणपत्र देते हुए पति की फंड-पेंशन, मेडिकल व अन्य बकाये को लेकर कागजी कार्यवाही पूरी की। प्रयागराज से उनके साथ दिवंगत डॉ. दीपेंद्र के भाई हेमेंद्र सिंह भी आए थे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि पहली बार डॉ. दीपेंद्र के निधन की वैधानिक जानकारी उनकी पत्नी की ओर से दी गई है। लगभग एक घंटे तक बातचीत के दौरान रुकी कागजी कार्यवाही को लेकर चर्चा होती रही। स्टाफ की तरफ से उन्हें पूरी मदद करने का आश्वासन दिया गया है। इससे पहले जिला अस्पताल के कई डॉक्टरों ने डॉ. दीपेंद्र के निधन पर उनकी पत्नी से मिलकर शोक जताया।
बता दें कि जिला अस्पताल में सर्जन के पद पर तैनात प्रयागराज निवासी डॉ. दीपेंद्र की प्रयागराज में बीमारी के चलते पिछले दिनों मौत हो गई थी। बीमारी के कारण वे पांच साल से गृह जनपद के लिए तबादला मांग रहे थे। उनका तबादला आदेश उनकी तेरहवीं के बाद पहुंचा था। यह मामला मीडिया में उछलने के बाद शासन स्तर पर संज्ञान लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें