फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डकैत गौरी यादव बना साढ़े पांच लाख का इनामी, यूपी एमपी के कई थानों में लगभग 50 मामले दर्ज

Fri, 02 Jul 2021 01:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आईजी और एडीजी स्तर से इस डाकू पर इनाम बढ़ाने की फाइल शासन को भेजी थी। शासन की अब मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
 डाकू गौरी यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में डेढ़ लाख का इनामी डाकू गौरी यादव अब साढ़े पांच लाख का इनामी बन गया है। अब यह डाकू कुख्यात ददुआ, ठोकिया, रागिया, बलखड़िया और बबुली कोल के इनाम वाली श्रेणी में पहुंच गया है। यूपी शासन ने पांच लाख के इनाम की संस्तुति कर दी है। पचास हजार का इनाम मध्यप्रदेश से है।
विज्ञापन


इस डाकू पर यूपी और एमपी में हत्या अपहरण, फिरौती मांगने, सरकारी काम में बाधा डालने के लगभग 50 मामले दर्ज हैं। डाकू गौरी जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव का निवासी है। इसकी तलाश में यूपी-एमपी की पुलिस टीमें कई दिनों से लगी हैं।

बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आईजी और एडीजी स्तर से इस डाकू पर इनाम बढ़ाने की फाइल शासन को भेजी थी। शासन की अब मंजूरी मिल गई है। अब इस डाकू पर यूपी से पांच लाख व एमपी से पचास हजार का इनाम हो चुका है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इस डाकू समेत गैंग को खत्म करने के लिए पुलिस टीमें लगातार काम कर रहीं हैं।  ऐसे में अब यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि साढे पांच लाख का इनामी होने के बाद डाकू गौरी गैंग का खात्मा भी जल्द हो सकता है। आईजी के. सत्यनारायण व सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस गैंग को खत्म करने के लिए हर संभावित स्थान पर पुलिस टीम लगी है। 

रामाश्रय पहाड़ी व अवधेश राजापुर थाना प्रभारी 
चित्रकूट पहाड़ी के थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा को राजापुर थाना प्रभारी बना दिया गया है। उनके स्थान पर सदर कर्वी कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव को पहाड़ी थाना प्रभारी बना दिया गया है। 
बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कई थाना प्रभारी व अन्य दरोगा का स्थानांतरण किया है।

राजापुर थाने के प्रभारी जयशंकर सिंह के हटने के बाद से लगभग एक माह से प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश काम देख रहे थे। अब पहाड़ी के अवधेश मिश्रा को राजापुर की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा मानिकपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को सदर कोतवाली कर्वी भेजा गया है। इंस्पेक्टर सतीश पांडेय को पहाड़ी क्राइम इंस्पेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें