धारकुंडी आश्रम में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला को जानकारी देते आश्रम के संत
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। पाठा क्षेत्र में पर्यटन उद्योग के विकास की जरूरत है। यह बात फिल्म अभिनेता और बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला ने धारकुंडी आश्रम, शबरी प्रपात, राघव प्रपात में भ्रमण के बाद कही।
उन्होंने धारकुंडी आश्रम को स्वर्ग बताया। कहा इस क्षेत्र का प्रसार-प्रचार जरूरी है। शुक्रवार को बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के साथ धारकुंडी आश्रम पहुंचे राजा बुंदेला ने कई घंटों का समय आश्रम में बिताया।
आश्रम के महराज संजय बाबा ने धारकुंडी आश्रम के बारे में जानकारी दी। बुंदेला ने कहा कि ऐसे स्थलों का सरकार के स्तर पर प्रचार किया जाना चाहिए, ताकि दिल्ली, मुंबई, सूरत, पंजाब और महानगरों के लोगों के आने की संख्या बढ़ सकेगी। इस दौरान आश्रय सिंह जालौन, खंगार क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार ठाकुर, अतुल सिंह, जानकी शरण गुप्ता, संजय गुप्ता व वीपी पटेल आदि मौजूद रहे।