बसपा के सम्मेलन में बुंदेलखंड के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार का माल्यार्पण कर स्वागत ?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम वाटिका में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार व बृजेश जाटव ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर काम करने की अपील की। कहा कि भाजपा से ऊबी जनता बसपा को याद कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। सर्वसमाज के लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर मंडल सेक्टर प्रभारी बलदेव वर्मा, सत्येंद्र कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, प्रकाश सिंह, कौशलेंद्र कुमार, रामसेवक शुक्ला, प्रहलाद यादव व इकराम वर्मा आदि मौजूद रहे।