फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटःआशुतोष व मनोज के दम पर जीता बांदा

विज्ञापन
फोटो-1- स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान बांदा के गेंदबाज की गेंद पर शाट लगाता चित्रकूट टीम - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप का आखिरी लीग मैच मेजबान सुभाष स्पोर्टिंग क्लब और बांदा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच हुआ। जिसमें बांदा के गेंदबाज आशुतोष व मनोज ने अपने घातक स्पेशल में मेजबान टीम के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिये। दोनों ने मिलकर नौ ओवर में 8 विकेट लिये। बांदा ने यह मैच बड़ी आसानी से सात विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम में रविवार मैच के दौरान सुभाष क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों के मैच में सिर्फ 98 रन बनाकर आल आउट हो गई। समसुद्दीन खान ने 33 व गोविंद सिंह ने 29 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। बांदा टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष ने पांच एवं मनोज ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा टीम ने 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया बांदा के मनोज ने नाबाद 57 और सलमान ने 39 रन का योगदान किया। कर्वी के गेंदबाज मोहम्मद इरफ ान, विजय भारद्वाज व समसुद्दीन खान ने 1- 1 विकेट लिए। बांदा 7 विकेट से जीत हासिल की।
इसके पूर्व डा. शशांक अग्रवाल, राजस्थान के आशीष कुमार शर्मा, अमित श्रीवास्तव व स्वप्निल अग्रवाल ंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। क्लब के प्रवक्ता आलोक कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को बांदा बनाम गाजियाबाद के बीच खेला जाएगा। मैच के अंपायर आनंद पटेल, मोहम्मद हैदर अली, स्कोरर किशन, कमेंटेटर चंद्र प्रकाश करवरिया, आस्ट्रेलिया उर्फ आशीष के अलावा जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, कोच अजहरूददीन, राकेश मिश्रा व लोकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें