फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र के मानिकपुर मार्ग पर जारोमाफी स्थित काली देवी मंदिर के पास बेकाबू गति से जा रहे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक पर टक्कर मार दी। मारकुंडी थानाक्षेत्र के गोपीपुर निवासी सोनू और विश्राम रविवार की देर शाम को बाइक से गांव लौट रहे थे। इसमें बाइक सवार गोपीपुर गांव निवासी सोनू की मौत हो गई जबकि उसका साथी विश्राम गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें