चित्रकूट। महिला का शव फंदे से लटकता मिलने पर पिता ने पति व सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
बांदा जिले के फतेहगंज थाना अंतर्गत संग्रामपुर गांव के अवधेश पटेल अपनी पुत्री कंचन पटेल की शादी 28 मई 2016 को ठर्री गांव के अंगद पटेल पुत्र बद्री प्रसाद के साथ हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर की थी।
पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद आए दिन दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री की पिटाई करते थे। गत दिवस मारपीट पर हत्या के बाद शव फंदे से लटका दिया। कोतवाली में तहरीर देकर पति अंगद व सास सुमित्रा के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है। बताया कि मृतका के दो पुत्र है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद