फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडल लॉक होने से कार पलटी, दंपती समेत चार घायल

विज्ञापन
फोटो-6- पलटी कार से बाहर निकालकर घायल बच्चे का इलाज कराते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भौंरी (चित्रकूट)। शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय सोमवार को झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैंडल लॉक होने पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दंपती व मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रैपुरा थाना पुलिस ने कार से चारों को बाहर निकालकर अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सोमवार को खंडेहा के रामू, पत्नी मीरा और दो साल के बेटे आयुष के साथ रामाकोल निवासी रिश्तेदार महेंद्र की कार से अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कसहाई गांव जा रहे थे। चालक महेंद्र कुमार ने बताया कि हाईवे के रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी तालाब के सामने अचानक कार का हैंडल लॉक हो गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर तालाब के पास पलट गई।
सूचना पर रैपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर मौके पर पहुंचे और आयुष व उसकी मां को किसी तरह कांच तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस वाहन से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। शाम को चारों की हालत डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें