राजापुर (चित्रकूट)। मवेशी से बचने में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई।
राजापुर थाना क्षेत्र के तुलसी चौक निवासी पिता दरबारी लाल ने बताया कि उनका छोटा बेटा प्रेमचंद्र केशरवानी (26) बड़े पुत्र गुलाब की ससुराल मऊ थाना क्षेत्र के पिपरौंद गांव कार से सोमवार की शाम जा रहा था। रास्ते में अचानक मवेशी सामने आ गया। उससे बचने में कार खंभे से टकरा गई। जिससे प्रेमचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी होने पर सीओ मऊ जयकरन सिंह व थाना प्रभारी अजीत पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कार में फंंसे प्रेमचंद्र को कटर के माध्यम से काटकर बाहर निकाला गया और परिजनों को सूचना दी।