फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सूने घर का ताला तोडक़र 20 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के रानीपुर भट़्ट निवासी जल निगम के कर्मचारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग20 लाख रुपये की नगदी व जेवर पार कर दिया। घटना के दिन परिजन प्रयागराज गए थे। अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलकर्मी रामनरेश तिवारी के पुत्र प्रदीपमणि तिवारी ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ होली के दिन प्रयागराज गए थे। मंगलवार की सुबह जब लौटे तो घर के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी बेड व अन्य स्थल की सामग्री बिखरी पड़ी थी। जल निगम के कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि दो लाख रुपये नगद व लगभग 18 लाख रुपये के जेवरात गायब हैं। यह देखकर पुलिस सूचना दी गई। कोतवाल उपेंद्र ने बताया कि मौके पर जाकर पुलिस ने छानबीन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें