फोटो 20 सीकेटीपी 37 डंपर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार
मऊ (चित्रकूट)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के सड़क किनारे खड़े डंपर से कार टकरा गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। कार कर्वी से प्रयागराज जा रही थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है।
यह हादसा सुबह करीब चार बजे हटवा गांव में राहुल ढाबा के पास हुआ। कार चालक राजेश कुमार वर्मा को अचानक नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराया। हादसे में सुरेश पटेल (30), हरिगेन (58), धनशीरा देवी (55), सुशीला देवी (55), विवेक कुमार (35), पूजा (30), मधु (35), परी (12) और रिमझिम (11) घायल हो गए। सभी घायल वाराणसी के दारापुर कुंवर बाजार के निवासी हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची।
एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुरेश पटेल, पूजा, मधु और रिमझिम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एसआरएन प्रयागराज भेज दिया। मऊ थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने पहुंचकर जांच की। बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को जेसीबी की मदद से सड़क किनारे हटाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।