फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी आग, मची अफरातफरी

विज्ञापन
फोटो नंबर-4- चित्रकूट के प्रमोदवन के आगे के मार्ग पर जलती कार। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। प्रमोदवन और जानकीकुंड मार्ग के बीच बुधवार की देर शाम को चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। जब तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाते, कार पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि कार पर सवार पांच लोग इंजन से चिंगारी निकलते देख कर बाहर निकल आए। इससे उन लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन

महोबा जिले में रहने वाले राकेश कुमार तिवारी परिवार के साथ चित्रकूट से घूम कर बुधवार की देर शाम कार से महोबा लौट रहे थे। चित्रकूट स्थित पूर्वी मुखारविंद से रघुवीर मंदिर जाने वाले मार्ग पर सद्गुरु हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने राकेश की कार के इंजन में आग लग गई। इंजन से चिंगारी निकलती देख राकेश ने कार सड़क के किनारे खड़ी कर दी। इसके बाद वह परिवार के साथ कार से बाहर निकल आए। इसके बाद लपटों ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। लपटों से घिरा देख उधर से गुजर रहे लोग जहां के तहां खड़े हो गए।
हादसे की सूचना पर थाना पुलिस व फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। इसके अलावा शहर के पुराने सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ी सैयद जुबैर की स्कूटी में भी आग लग गई। इससे स्कूटी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें